Diwali 2023: दिवाली के दिन दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, होगा अपार धनलाभ
Diwali 2023: दिवाली का पर्व आया है। हर घर रोशनी से सराबोर है। पूरे देश में ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान हैं। आज के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और लोगों को कष्टों से छुटकारा मिलता है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन अगर कुछ चीजें दिख जाएं तो वो बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन इनके दिखने से घर में हर तरीके से संपन्नता आती है और साल भर पैसों की तंगी नहीं होती है। ऐसा भी कहते हैं कि ये मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक होते हैं।
छिपकली
मान्यता के अनुसार, दिपावली के दिन अगर घर में छिपकली दिख जाए तो वो बेहद शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि ये घर में माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत होते हैं। दिपावली में छिपकली के दिखने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
उल्लू
वहीं अगर दिपावली की रात उल्लू दिख जाएं तो वो भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस रात अगर उल्लू दिख जाए तो इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है ऐसे में उल्लू के दिखने का मतलब होता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है।
छछूंदर
इसके साथ ही अगर दिपावली के दिन छछूंदर दिख जाए तो इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर भगवान कुबेर की विशेष कृपा है। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि आपको लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकती हैं।
बिल्ली
वहीं मान्यता है कि अगर दिवाली की रात बिल्ली दिख जाएं, तो वो भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि आपके जीवन के हर एक कष्ट समाप्त होने वाले हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।
गाय
यही नहीं हिंदू धर्म में गाय का काफी महत्व है। गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में अगर दिवाली की रात को गाय दिख जाएं, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर हुआ है। आपके घर में धन-संपदा की प्राप्ति के साथ हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही हर देवी-देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply