दिल्ली में बड़ा हादसा, जलभराव के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की मौत
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में जलभराव में डूबने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों शव अस्पताल भेजे गए हैं। जलभराव में बच्चे कैसे डूबे, इसकी जांच की जा रही है। इधर, दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। वहीं एसटीओ राम गोपाल के बताया कि जब हमारी पेट्रोलिंग यूनिट लौट तो लोगों ने बताया कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर खाई में डूब हैं। उन्हें बाहर निकाला गया और बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों बच्चों की पहचान 13 वर्षीय पीयूष, 10 वर्षीय निखिल और 13 साल के आशीष के रूप में हुई है। सभी जहांगीर पुरी के एच-ब्लॉक के रहने वाले थे।
शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply