दिल्ली हाईकोर्ट के जज के बंगले में लगी आग, करोड़ों का कैश बरामद; SC कॉलेजियम में मच गया हड़कंप
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज के बंगले में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसके बाद वहां से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि इसने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में भी हड़कंप मचा दिया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस दौरान बंगले से भारी मात्रा में नकदी मिलने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
पुलिस नेइस मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इस मामले की सूचना सुप्रीम कोर्ट के मुख्यन्यायाधी संजीव खन्ना को दी गई। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए CJI खन्ना ने तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई। कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जस्टिस वर्मा को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उन्हें उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। जस्टिस वर्मा अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट में आए थे।
भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा हो सकता है
जानकारों के मुताबिक, यह भ्रष्टाचार का एक बड़ा खुलासा हो सकता है, जबकि अन्य इसे महज संयोग बता रहे हैं। अब इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बता दें कि यह मामला न्यायपालिका की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठा रहा है। हालांकि, पूरी जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार करना जरूरी है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल, यह घटना सुर्खियों में बनी हुई है और आगे की जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply