‘बेरहमी से कच्चाथीवू को श्रीलंका को दे दिया’, पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
PM Modi: पीएम मोदी ने कच्चातिवू द्वीप श्रीलंका को सौंपने के फैसले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश की अखंडता और हितों को 'कमजोर' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री की ये प्रतिक्रिया सूचना के अधिकार के रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें ये खुलासा हुआ है कि कैसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1974 में कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था।
‘इससे हर भारतीय नाराज’
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आंखें खोलने वाली और चौंका देने वाली! नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने बेरहमी से कच्चाथीवू को श्रीलंका को दे दिया। इससे हर भारतीय नाराज है और लोगों के मन में यह बात आई है कि हम कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते! भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का काम करने का तरीका रहा है।
‘वे भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ’
वहीं गृहमंत्री अमित शाह नेभी कांग्रेस पर हमला बोला है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कांग्रेस के लिए धीमी तालियां! उन्होंने खुद द्वीप को छोड़ दिया और उन्हें इसका कोई पछतावा भी नहीं था। कभी कांग्रेस का कोई सांसद देश को बांटने की बात करता है, तो कभी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बदनाम करता है। इससे पता चलता है कि वे भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ हैं। वे केवल हमारे देश को बांटना या तोड़ना चाहते हैं।
बता दें, कच्चाथीवू द्वीप वो स्थान है जहां पर तमिलनाडु के रामेश्वरम जैसे जिलों के मछुआरे जाते हैं क्योंकि भारतीय जल में मछलियां खत्म हो गई हैं। मछुआरे द्वीप तक पहुंचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करते हैं लेकिन श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में ले लिए जाते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply