Bihar: मोतिहारी में ड्रैगन झूले की अचानक टूटी बोगी, एक युवती की हुई दर्दनाक मौत
Bihar: बिहार के मोतिहारी इलाके एक बड़ा दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक मेले में ड्रैगन झूला टूटकर गिर जिससे एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 3 युवती घायल है। पिछले कई दिनों से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा में एक महायज्ञ हो रहा है। इसे लेकर वहां मेला लगा हुआ है। वहीं कुछ युवतियां मेले में ड्रैगन झूले का आनंद ले रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।
परिजनों ने लगाया झूला संचालक पर आरोप
इस हादसे को लेकर परिजनों ने झूला संचालक पर आरोप लगाया है। परिजनों का मानना है कि झूला संचालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ था। इस घटना में 3 अन्य लड़कियां घायल हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि झूला चलने के क्रम में टूट कर नीचे आ गया था। जिसकी वजह से चार लड़कियां बुरी तरहे से घायल हो गई है। इसमें से एक लड़की की कुछ महीने बाद शादी होने वाली थी लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मेले में मच गई भगदड़
मृत युवती की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं रूबी कुमारी सहित चार अन्य लड़कियां घायल हो गई है। एस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। सभी लड़कियों को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रिया मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य लड़कियों का गंभीर स्थिति में इलाज किया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply