बेटे की बारात जाने की तैयारी में जुटे पिता की मौत, शादी का माहौल मातम में बदला
बांका: बिहार के बांका जिले के अमरपुर गंगापुर गढैल में बारात जाने के तैयारी में जुटी घर की महिला विवाह के रस्म में मंगल गीत गा रही थी। इसी दौरान दुल्हा के पिता की अचानक तबियत बिगड़ जाने से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डा. पंकज कुमार ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक चुन्नी पंजियारा थे।
मौत की सूचना मिलने पर विवाह की खुशी का पल भर में गम में तब्दील हो गई। महिलायें जो कुछ देर पहले विवाह की मंगल गीत गा रही थी। उनके एकाएक रोने की आवाज से पुरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चुन्नी पंजियारा के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई विजय सिंह ने बताया कि भतीजा गुड्डू पंजियारा की शादी थी। जिसमें सभी लोग खाना खाकर बारात जाने की तैयारी में लगे थे। खाना खाने के थोड़ी देर बाद चुन्नु पंजियारा का अचानक तबियत खराब हो गया। जिसे इलाज के रेफरल अस्पताल लेकर जा रहे कि रास्ते में ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
बताया कि बारात रजौन थाना क्षेत्र के भगवानपुर कैथा गांव जाने वाला था। दरवाजे पर दुल्हा गाड़ी एवं डीजे भी आ गया था। लेकिन इस घटना ने खुशी के माहौल को गम में तब्दील कर दिया। मृतक को दो पुत्र क्रमश गुड्डू पंजियारा एवं नंदकिशोर पंजियारा तथा दो पुत्री है। दोनों पुत्री की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी अगहना देवी एवं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भदरिया पंचायत की सरपंच सह गंगापुर गढैल गांव निवासी नेहा शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगो ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार था। पिछले कुछ दिनों से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply