Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड, ओलंपिक का टिकट हुआ पक्का
Asian Games2023: एशियन गेम्स में भारत ने दुनिया के सामने अपना डंका बजा दिया है। पहली बार एशियन गेम्स में भारत के 100 मेडल पक्के हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत ने अब तक 91 मेडल जीते हैं वहीं 9 मेडल पक्के बताए जा रहे हैं। इससे पहले एशियन गेम्स की पिछली प्रतिस्पर्धा में यानी 2018 में हुए खेल में भारत ने 70 मेडल अपने नाम किए थे।
वहीं इस साल के आंकडों की बात की जाए तो भारत ने अब तक 21गोल्ड, 33सिल्वर और 37ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं अब तक सबसे ज्यादा 29मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं। इसमें 6गोल्ड, 14सिल्वर और 9ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। वहीं इसके अलावा शूटर्स ने भी 22मेडल जीते हैं।
17 खेलों में आ चुके हैं मेडल
इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसके अलावा अब तब आर्चरी, बॉक्सिंग, स्वाश और रोविंग में 5-5मेडल जीते हैं। अब तक 17खेलों में कम से कम एक मेडल आ चुके हैं जबकि 3अन्य खेलों में मेडल पक्के हैं। यानी कुल 20खेलों में भारत का मेडल जीतना तय है।
हॉकी में भारत को गोल्ड
वहीं अब भारत ने एशियन गेम्स में महिला कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। महिलाओं के 62 किलो फ्री स्टाइल वर्ग में सोनम ने चीन की पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही भारत ने मेंस हॉकी में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मैच भारत और जापान के बीच था जिसमें भारत ने जापान को 5-1 से हरा दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply