इस अभिनेत्री के लिए अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे Anil Kapoor, खुद किया था खुलासा
Anil Kapoor: बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर अनिल कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिटनेस का हक कोई दिवाना है। अनिल कपूर अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। खासकर अपनी वाइफ सुनीता से, दोनों की शादी को 39साल हो चुके हैं। लेकिन एक बार एक अभिनेत्री के लिए वो अपनी पत्नी तक को तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे।
नेशनल टेलीविजन पर किया था इजहार
दरअसल, अनिल कपूर ने कंगना रनौत के लिए अपने प्यार का इजहार नेशनल टेलीविजन पर किया था। जिसने सभी को हैरान होने पर मजबूर कर दिया था। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, अनिल कपूर करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बने थे। ऐसे में करण ने उनसे सवाल किया कि ऐसी कौन सी महिला है जिसके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता को छोड़ सकते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल कपूर ने बॉलीवुड की बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम लिया था। हालांकि अनिल ने कंगना का नाम मजाक में लिया था।
इस फिल्म में आएंगें नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ में नीतू कपूर के साथ देखा गया था। इसके अलावा अब वो बहुत जल्द संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी होंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply