Indian Air force: कौन हैं एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह? जो संभालेंगे भारतीय वायुसेना की कमान
New Air Force Chief: केंद्र सरकार ने वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख पद पर कार्यरत एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है।अमर प्रीत 30 सितंबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल का पद ग्रहण करेंगे। वह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे, जो उसी दिन सेवानिवृत्त होंगे। विवेक राम चौधरी अपनी सेवा के दौरान परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट पदक से सम्मानित हो चुके हैं।
कौन है एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह?
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इन्होने अपने सर्विस के दौरान कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह 21 दिसंबर 1984 को वायुसेना अकैडमी, डुंडीगल से भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्ट्रीम में तैनात हुए थे। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस अकैडमी खडकवासला और एयरफोर्स अकैडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ले चुके हैं। वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के भी छात्र रहे चुके हैं। इसी के साथ इन्होंने नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग ले रखी है।
उन्होंने प्रतिष्ठित मध्य वायु कमान (CAC) की कमान संभालने से पहले, पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने MIG-27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ एयर ऑफिसर कमांडिंग सहित प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था।
एयर मार्शल के नाम कितने सम्मान?
इंडियन एयर फोर्स के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 59 साल की उम्र में हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस उड़ाया। एयर मार्शल अमर प्रीत एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं, जिनके पास विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है। वह स्वदेशी तेजस हल्के लड़ाकू विमान के परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी रहे हैं। उन्हें अपने करियर के दौरान साल 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply