मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिंह का निधन, गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल सिंह का निधन, गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

UP News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। गुरुग्राम के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय बीमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

राजपाल सिंह यादव ने निधन की पुष्टि रामगोपाल यादव ने की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!"।

सभी कार्यक्रम हुए रद्द

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही सपा नेता और कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने भी अपने सभी कार्यकम को रद्द कर सैफई पहुंच रहे हैं। शिवपाल यादव पहले से ही सैफई में मौजूद हैं।

Leave a comment