Lucknow Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत; 6 गंभीर रूप से घायल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत; 6 गंभीर रूप से घायल

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के BBD थाना क्षेत्र में बड़ा भीषण हादसा हुआ। जहां चार गाडियों के आपस में टकरा जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 6 लोग गंभीर रूप से घयाल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

यह हादसा लखनऊ में किसान पथ पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी की एक कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 4लोगों की मौत हो गई। क़रीब 6लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार कई चक्कर खाते हुए सड़क किनारे पर जा रूकी। इसके बाद अनियंत्रित कंटेनर ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। वैन कंटेनर में फंस गई। कंटेनर उसे घसीटते हुए आगे की ओर ले गया और ट्रक से टकरा गया। हादसे में में वैन के परखच्चे तक उड़ गए। क्रेन की मदद से कंटेनर को पीछे किया गया। इसके वाद वैन और इनोवा में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों ने मुताबिक, मृतकों की पहचान कर ली गई है। शहजाद (40), किरण यादव (38), कुंदन (20) और हिमांशु (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a comment