UP: अखिलेश यादव ने निकाली यात्रा, भाजपा ने 'गंगा मैया' के साथ राज्य की जनता को दिया धोखा- पूर्व सीएम

UP: अखिलेश यादव ने निकाली यात्रा, भाजपा ने 'गंगा मैया' के साथ राज्य की जनता को दिया धोखा- पूर्व सीएम

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'समाजवादी विजय यात्रा' निकालीहै. यात्रा के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो। भाजपा ने 'गंगा मैया' को धोखा दिया। उसी गंदी हालत में है। बीजेपी सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। हम राज्य से भाजपा को खत्म करने के लिए 'विजय रथ यात्रा' के साथ जा रहे हैं।

आपको बता दें कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है. जिसको सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसके साथ ही लखीमपुर खीरी कांड पर विपक्ष ने योगी घेर रखा है.

Leave a comment