UP ACCIDENT: 2 बच्चों संग दंपति ने लगाई आग, एक ही बेड पर मिले परिवार के शव, जांच में जुटी पुलिस

UP ACCIDENT: 2 बच्चों संग दंपति ने लगाई आग, एक ही बेड पर मिले परिवार के शव, जांच में जुटी पुलिस

up accident: यूपी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां के ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं घटनास्थल का पुलिस ने जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव में देर रात दंपती और दो बच्चों की आग में झुलसने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल में भिजवा दिए है। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी ग्रामीण ने पुलिस को दी। आज सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दंपती के घर से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद लोगों ने घर के अंदर गए तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान मिले है।

पुलिस के मुताबिक, देवकली गांव के एक सब्जी विक्रेता, उसकी पत्नी और दो बच्चों की जलने से मौत हो गई। रविवार सुबह कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोग अंदर गए तो चारों का शव एक ही बेड पर पड़ा था। जिसके बादग पुलिस ने जांच में जुट गई है। वहीं प्रथामिक जांच पता चला है कि परिवार में पारिवारिक कलह चल रहा था। वहीं कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के 42 वर्षीय इंद्र बहादुर मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाते है।गांव के लोगों का कहना है कि उनका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार की सुबह उनके घर से धुंआ निकल रहा था। मृतक में इंद्र बहादुर, उनकी 38 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, 10 वर्षीय पुत्री चांदनी और 8 वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में पहचान हुई है।

Leave a comment