Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: एटा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

UP News: एटा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

जानकारी के मुताबिक, यह सभी युवक सोरों गंगा की परिक्रमा कर वापस अपने घर एटा लौट रहे थे। तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दो बाइकों पर चार लोग सवार थे। जिसमें तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार में मचा कोहराम

तीन मृतकों में से एक रिश्तेदार सतीश चंद्र ने बताया कि मरने वालों में उनका दामाद भी शामिल है। ये सभी लोग  कासंगज से आ रहे थे, पीछे से दो बाइक आ रही थी और दोनों पर चार सवारी थी। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जो मृतक संदीप है उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

EPFO ने 'विश्वास, 2026' नामक एकमुश्त विवाद समाधान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य नियोक्ताओं को सरल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से लंबे समय से लंबित क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना, स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना और मुकदमेबाजी को कम करना है।

इस दिन से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें टर्मिनल-2 से होंगी संचालित, यात्रीयों से की गई खास अपील

लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBIA) ने घोषणा की है कि इंडिगो अपनी सभी उड़ानें 20 जुलाई को रात 12:01 बजे से टर्मिनल 2 (नया टर्मिनल) पर स्थानांतरित कर देगी।

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने शुक्रवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast