UP Crime: मैंन गेट पर बाहर से ताला, रस्सी पर लटका हुआ महिला का शव

UP Crime: मैंन गेट पर बाहर से ताला, रस्सी पर लटका हुआ महिला का शव

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कासिमपुर स्थित बहुचर्चित रहे ऑक्सीजन प्लांट की मालकिन डॉक्टर आस्था का शव क्वारसी थाना अंतर्गत रमेश विहार कॉलोनी में उनके आवास पर रस्से से लटका हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घर पर पुलिस पहुंची तो देखा घर के बाहर ताला लटका हुआ है। जिसके बाद बमुश्किल पुलिस के द्वारा घर में प्रवेश करते हुए महिला के शव को रस्सी प्रति उतारा परिजनों के द्वारा महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के रमेश विहार कॉलोनी का है जहां अपने मकान में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा देखा मृतिका के घर के बाहर ताला लटका हुआ है महिला के शव को पुलिस के द्वारा बमुश्किल घर में अंदर घुसने के बाद रस्सी से नीचे उतारा साथ ही फॉरेंसिक टीम के द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

पीड़ित के परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया। महिला का पति उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था साथ ही महिला के द्वारा मृतका की बहन पर एक मैसेज भी भेजा गया था। जिसमें मृतका के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। लेकिन दूसरे दिन ही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया। उनकी बेटी की हत्या की गई है। काफी लंबे समय से उसके पति से महिला का विवाद चल रहा था यही कारण है मृतिका के पति के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया थाना क्वार्सी क्षेत्र में महिला का शव घर में लटके होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर महिला के शव को नीचे उतारा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment