Search KhabarFast

Press ESC to close

UP ATS को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली और वाराणसी से दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

UP ATS को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली और वाराणसी से दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Two PAK Spies By UP ATS: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाराणसी का रहना वाला है और वह देश विरोधी संगठन से जुड़कर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से काम कर रहा था। आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी कि यह व्यक्ति देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां पाकिस्तानी नंबर्स पर शेयर कर रहा है। इसके अलावा, यूपी एटीएस ने देश के खिलाफ काम करने वाले और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और शख़्स मो. हारून को भी गिरफ्तार किया है।

वाराणसी की एटीएस यूनिट ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी की एटीएस यूनिट को जानकारी मिली कि वाराणसी का एक शख्स पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में हैं और देश विरोध कार्यों में संलिप्त हैं। इसके बाद एटीएस ने जांच की और पुष्टि की कि अभियुक्त तुफैल निवासी उपरोक्त पाकिस्तान के कई लोगो के संपर्क में है। एटीएस ने पाया कि तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ ‘गजवा ए हिन्द’ करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने सम्बन्धी संदेश साझा करता था।

600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से जुड़ा था तुफैल

एटीएस ने यह भी पाया कि तुफैल ने वाट्सऐप ग्रुप पर देश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे- राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया इत्यादि की फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नम्बरों पर शेयर की है। तुफैल ने पाकिस्तानी वाट्सऐप ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था और यह लगभग 600 से अधिक पाकिस्तानी नम्बरों के सर्म्‍पक में था। तुफ़ैल फेसबुक के माध्यम से फैसलाबाद पाकिस्तान निवासी नफीसा नाम की एक महिला के संपर्क था जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है। इसके बाद एटीएस ने आज तुफैल को गिरफ्तार कर लिया है। तुफैल के पास से एटीएस ने मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए हैं।

हारुन पाकिस्तानी कर्मचारी के साथ कर रहा था काम

इसके अलावा, दिल्ली के सीलमपुर निवासी हारुन को भी गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बताया कि हारुन स्क्रैप का काम करता है। वह पाकिस्तान हाईकमीशन में नियुक्त कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर पाकिस्‍तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध धन वसूली कर रहा है और उसके साथ राष्ट्र हित से जुड़ी सुरक्षा सम्बन्धित सूचना शेयर कर देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast