महाराष्ट्र की जंग हार गए उद्धव ठाकरे! कुछ देर बाद दे सकते है इस्तीफा

महाराष्ट्र की जंग हार गए उद्धव ठाकरे!  कुछ देर बाद दे सकते है इस्तीफा

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के सकेंत मिल रहे है। क्योंकि एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को एक बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद शिवसेना के 40से विधायक के बागी होने की खबरें सामने आई थी। ये विधायक शिवसेना नेतृत्व से नाराज बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि नेतृत्व द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी। जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे थोड़ी देर में सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कुछ देर बाद होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इसपर फैसला हो सकता है।

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे और 40विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। कुछ देर पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।

इस पूरे मामले पर राउत ने कहा कि मेरे मन में उनके लिए कोई गलत विचार नहीं है। हम कोई रास्ता जरूर निकाल लेंगे। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? महाराष्ट्र की सत्ता चली जाएगी लेकिन गरिमा बनी रहनी चाहिए। सत्ता आती-जाती रहती है।

Leave a comment