Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब से दो आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की कर रहे थे तैयारी; बरामद हुआ चाइनीज हथियार

पंजाब से दो आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की कर रहे थे तैयारी; बरामद हुआ चाइनीज हथियार

2 Terrirost Arrest From Punjab: पंजाब के गुरदासपुर के सिटी थाने के बाहर 25 नवंबर की रात ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ कि पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसका साथी जीशान अख्तर इस हमले का मास्टरमाइंड था। दोनों आतंकियों के कब्जे से एक ग्रनेड और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं, जो चीन में बनाए गए थे।

डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि शहजाद भट्टी की सहायता से अमेरिका में रहने वाला अमनदीप उर्फ अमन पंजाब में हमले करने के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के इनपुट के आधार पर दोनों आतंकियों को दबोचा गया है।  

गिरफ्तार आतंकियों की हुई पहचान

डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान होशियारपुर के तलवाड़ा कस्बा में रहने वाले नवीन और कुश के रूप में हुई है। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार की रात किसी पुलिस इमारत पर ग्रनेड हमला करना था लेकिन, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने थाने पर हमले के मामले में दोनों को दो अन्य गुरदासपुर के गुरदित्त सिंह और होशियारपुर निवासी प्रदीप को दबोच लिया।

थाने पर किया गया था हमला

डीआईजी ने बताया कि 25 नवंबर को थाना सिटी गुरदासपुर के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। जिसमें तीन लोग जख्म हो गए थे। हालांकि, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना शाला के पास स्कूटी सवार किसी वारदात को फिर से अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर स्कूटी पर सवार दोनों को आते देख रोकने कि कोशिश की लेकिन, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आतंकी को गोली गई। जिससे वह जख्मी हो गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast