कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर मची उथल-पुथल, सीएम सिद्धारमैया के सलाहकार ने दिया इस्तीफा

Karnatka CM Siddharamayah Advisor Resigns: कर्नाटक कांग्रेस में आंतरिक कलह लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सलाहकार का पद छोड़ दिया है। पाटिल के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई है। बीआर पाटिल ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को ही अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे अभी सार्वजनिक रूप से इस्तीफे के कारणों का पर कुछ नहीं बोलेंगे।
एमएलए बीआर पाटिल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को विस्तृत पत्र लिखा है। अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं उनसे बात करूंगा। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं, लेकिन मैं उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकता हूं। मैंने अभी तक मुख्यमंत्री से बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैं अपना इस्तीफा वापस नहीं लूंगा।
कौन हैं बीआर पाटिल?
जानकारी दें कि बीआर पाटिल एक अनुभवी नेता हैं और कई बार कलबुर्गी जिले के अलंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 1983 में जनता पार्टी के टिकट पर, 2004 में जेडी(एस) के उम्मीदवार के रूप में, 2013 में कर्नाटक जनता पार्टी के बैनर तले और 2023 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता है। इसके अलावा, उन्होंने 1988 से 1994 तक एमएलसी रह चुके हैं। वह 1991 से 1994 तक विधान परिषद के उपसभापति का पदभार संभाल चुके हैं। उनके जाने से एक बार फिर कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह सामने आ गया है।
कैबिनेट में नहीं दी गई थी जगह
बता दें कि साल 2023 में जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो शुरुआती अटकलें थीं कि पाटिल को मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, जब प्रियांक खड़गे और शरण प्रकाश पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, तो पाटिल को बाहर कर दिया गया। इसके बजाय दिसंबर 2023 में उन्हों मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेता बेलगावी में एकत्रित हुए।
Leave a comment