त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल सत्यदेब नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देव ने कहा कि राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थिति में रहने के बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए। बिप्लब देव ने कहा कि पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में राज्य में विकास के कार्य बहुत हुए हैं। उनका बहुत प्रभावी योगदान रहा है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। शाम को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। नए नेतृत्व का चुनाव होगा।

Leave a comment