क्या आप भी बना रहे है ट्रिप का प्लान तो इन जगहों को करें विजिट, रहना-खाना फ्री

क्या आप भी बना रहे है ट्रिप का प्लान तो इन जगहों को करें विजिट, रहना-खाना फ्री

Ajab gajab: भारत में कई जगह ऐसी है जहां घुमने के लिए काफी मन करता है। पहाड़ी इलाके की वादियां और हरियाणी हर किसी का मन मोह लेती है। हालांकि यहां ट्रिप प्लान करने से पहले थोड़ा सोचना पड़ता है क्योंकि यहां घुमने के लिए काफी खर्चा आ जाता है। कितना भी कर ले लेकिन खर्च हजारों में चली जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां आप फ्री में घूम सकते है इतना ही नहीं आप खाना भी फ्री में खआ सकते है। चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते है।

आनंदाश्रम- केरल की खूबसूरत पहाड़ियां सबका मन मोह लेती है। दक्षिण भारत में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां घूमने के लिए काफी खूबसूरत स्थान हैं। यहां आप आनंदाश्रम में फ्री में ठहर सकते हैं। इसके साथ ही खाना भी मुफ्त मिलता है।

गीता भवन- हरिद्वार और ऋषिकेश धार्मिक नजरिए से काफी फेमस जगह हैयहां हर कोई आना पसंद करते है।अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तो गीता भवन में रुक सकते हैं। यह जगह गंगा नदी के तट पर स्थित है. यहां रहने और खाने की सुविधा मुफ्त दी जाती है।

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा- हिमाचल प्रदेश में सुंदर वादियों किस को पसंद नहीं है लेकिन यहां एक मणिकरण साहिब गुरुद्वारे स्थित है जिसमें फ्री में रह सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको फ्री खाने की सुविधा भी मिलती है। यह गुरुद्वारा पार्वती नदी के पास स्थित है।

गोविंद घाट गुरुद्वारा- उत्तराखंड की सुंदर वादियों में घूमना चाहते हैं तो गोविंद घाट गुरुद्वारा काफी सही जगह है। यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास स्थित है। यहां आने वाले लोग मुफ्त में रह सकते हैं। गुरुद्वारे में रहकर आप आसपास के खूबसूरत नजारों को मजा ले सकते हैं।

न्यिंगमापा मोनेस्ट्री- यह मोनेस्ट्री हिमाचली शहर रेवल्सर लेक के पास स्थित है। इस खूबसूरत सी मोनेस्ट्री में रहने का एक दिन का किराया 200 से 300 रुपये है। इस मोनेस्ट्री में जहां रहकर आसपास की खूबसूरत वादियों में घूम सकते हैं। वहीं, बोद्ध धर्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

ईशा फाउंडेशन-ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। यह सदगुरू का एक धार्मिक केंद्र है। यह सेंटर योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में काम करता है। यहां पर रहना चाहते हैं तो आपको सुविधा मुफ्त मिलेगी।

तिब्बती बौद्धिस्ट मोनेस्ट्री-उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित इस एतिहासिक मोनेस्ट्री में एक रात रुकने का किराया मात्र 50 रुपये है। इस मोनेस्ट्री में भगवान बुद्ध के ही एक रूप शाक्यमुनि की प्रतिमा है। इस जगह में भगवान बुद्ध से जुड़ी कई ऐतिहासिक जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं।

Leave a comment