अगले 48 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

अगले 48 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

नई दिल्ली: मानसून बारिश का अंत नजदीक आ गया है। हालांकि देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में मानसून ने अलविदा कह दिया है। इसी के साथ दिल्ली में आज धूप के दर्शन हुए है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून की बारिश के बाद तड़के सुबह कोहरे देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो जाएगी।

दरअसल देश के विभिन्न हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम में बदलाव देखा गया है। इस बीच मौसम विभाग अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होनी की बात कहीं है। वहीं मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में जमकर बारिश भी देखने को मिल रही है। देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी एक बार फिर से बढ़ गई है. इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड हो सकता है. वहीं गुरुवार को 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सोमवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा।

आंध्र प्रदेश समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 सितंबर तक आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बादल के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। साथ ही अमरावती में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार बारिश हो सकती है।

इसके अलावा तेलंगाना राज्य में भी 28 से 30 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं अंडमान और  निकोबार में 29, 30 सितंबर को गरज के साथ मध्यम और तेज बारिश होगी। ओडिशा में 1 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां और बढ़ जाएंगी।

Leave a comment