आज Redmi Note 8, Redmi 8 की सेल

आज Redmi Note 8, Redmi 8 की सेल

Redmi Note 8 और Redmi 8 Phones को आज फिर से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इन दोनों की बिक्री दोपहर से शुरू होगी।

Redmi Note 8 की बिक्री ऐमेजॉन, शाओमी की वेबसाइट और मी होम स्टोर्स से होगी। वहीं Redmi 8 को फ्लिपकार्ट, शाओमी की वेबसाइट और मी होम स्टोर्स से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। जो ग्राहक Note 8 Pro खरीदने चाहते हैं उन्हें 11 दिंसबर का इंतजार करना होगा।

Redmi Note 8 की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है। ये कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की होगी। वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इन वेरिएंट्स को ग्राहक मूनलाइट वाइट, नेप्चून ब्लू, स्पेस ब्लैक और कॉस्मिक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। Redmi Note 8 की बिक्री आज दोपहर से शुरू होगी।

Redmi Note 8 की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, MIUI 10, 48MP प्राइमरी कैमरा, 6.39-इंच फुल-HD+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले, 13MP सेल्फी कैमरा, 128GB स्टोरेज और 4,000mAh की बैटरी मिलती है।

Leave a comment