आज U-19 वर्ल्ड कप फाइनल

आज U-19 वर्ल्ड कप फाइनल

भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन (रविवार/9 फरवरी) खास होने जा रहा है। भारत की युवा टीम  आज आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल खेलने जा रही है।

भारत का खिताबी मुकाबला बांग्लादेश से है। भारत ने अभी तक अपने सभी मैचों में एकतरफा खेल दिखाया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है। इसलिए क्रिकेटप्रेमी रोचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के क्रिकेटरों ने इस अहम मुकाबले से पहले अपनी ‘यूथ ब्रिगेड’ को गुड लक कहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम चार बार अंडर-19 विश्व कप जीत चुकी है। इनमें से एक खिताब विराट कोहली की अगुवाई में मिला है। भारत ने 2008 में विराट की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था। दक्षिण अफ्रीका में इस बार जारी अंडर-19 विश्व कप में प्रियम गर्ग भारत की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अब पांचवें खिताब पर होंगी।

Leave a comment