Today Horoscope: आज का राशिफल: किसके बनेंगे बिगड़े काम, किसको मिलेगा लाभ जानिए ?

Today Horoscope: आज का राशिफल: किसके बनेंगे बिगड़े काम, किसको मिलेगा लाभ जानिए ?

नई दिल्लीः 15 मार्च का राशिफल,  कर्म प्रधान होते हैं लेकिन राशियों के अनुसार किए गए उपायों का भी हमें बेहतर लाभ मिलता है. राशिफल का हमारे जीवन को सुखदायी बनाने में अहम योगदान रहा है. राशिफल की मदद से हम आने वाले अच्छे और बुरे समय के बारे में जान सकते हैं. चलिए, अब आपको बताते है. आपकी राशियों के बारे में कैसी रहेगी आज आपकी राशि.
 
मेष: (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज यात्राओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. जिससे मन को शांति मिलेगी और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
 
वृषभ: (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। 
 
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवन साथी आपके काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे. आज आपको सकारात्मक सोचने की जरूरत है. 
 
कर्क: (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बड़े होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा. तभी आपको लाभ होगा. 
 
सिंह: (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोचना पड़ेगा.
 
कन्या: (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी।अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
 
तुला: (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार वालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आपको स्वस्थ रहने के लिये स्वयं पर ध्यान देना होगा।  
 
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथ काम करने वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। 
 
धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। 
मकर: (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे।
 
कुंभ: (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा ।
 
मीन: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है. सभी बिगड़े काम बनेंगे. परिवार में भी किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं होगा. काम के सिलसिले में आपको खुशखबरी भी मिलेगी. आपको अभिमान करने से भी बचना होगा.  
 

Leave a comment