आज का इतिहास: भारतीय महिला द्वारा सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर फहराया गया था तिरंगा, भूकंप से 5,700 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: भारतीय महिला द्वारा सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर फहराया गया था तिरंगा, भूकंप से 5,700  लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

नई दिल्ली: आज का दिन इतिहास के पन्नों पर भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दें आज ही के दिन यानी 22 मई को पहली बार किसी भारतीय महिला ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर देश का तिरंगा लहराया था। बछेन्द्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर पहुंच कर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली महिला बन गईं।  साथ ही सन् 1915मेंप्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा आज ही के दिन की गई थी। सन् 1936मेंलार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी थी। जो देश का पहला स्टेडियम था।

इसके अलावा सन् 1960में  चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सन् 1963में भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी। सन् 1972में  पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। सन् 1972मेंअमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।


देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1774- भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक माने जाने वाले राजा राममोहन राय का जन्म।

1925- रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म।

1959- जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का जन्म।

1988- भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
2003- अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हजार से अधिक लोग मारे गये। 
2008- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया। 
2011- 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन। 
2012- मेघालय के आठवें मुख्यमंत्री एफ़. ए. खोंगलाम का निधन।

Leave a comment