आज इतिहास: फास्ट फूड चेन ‘Mcdonald's’ की हुई थी शुरुआत, भारत के 'प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ का हुआ था निधन

आज इतिहास: फास्ट फूड चेन ‘Mcdonald's’ की हुई थी शुरुआत, भारत के 'प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ का हुआ था निधन

नई दिल्ली: आज के दिन की बात करें तो एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई ऐसी घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज है जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। 15 मई यानी आज उस महानायक की पुण्यतिथि है जिसने स्वतंत्रता के बाद पहले कमांडर इन चीफ का पद संभाला था। फील्‍ड मार्शल केएम करियप्पा स्वतंत्रता के बाद कमांडर इन चीफ बने थे। यह पद मिलने के 6साल बाद 15 मई 1993में उनका देहांत हो गया था। बता दें कि भारतीय थल सेना में फील्ड मार्शल की रैंक केवल दो ही लोगों को मिली है। एक तो करियप्पा को और दूसरी 1973में जनरल सैम मानेकशॉ को दिया गया था।

वहीं दुनियाभर में मैकडॉनल्ड्स को पसंद करने वालों के लिए बता दें कि आज ही के दिन यानी15 मई को फास्ट फूड  मैकडोनाल्ड्स की कैलिफ़ोर्निया में शुरूआत हुई थी। जिसके संस्थापक थे दो भाई रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स। 1940 का दशक वह दौर था जब विश्व युद्ध2 खत्म हो चुका था।अमेरिका में विकास फिर से शुरु हुआ था। उस समय अमेरिका मे खाने पीने के लिये ज्यादा रेस्तराँ नहीं थे। लेकिन उस समय हॉट-डॉग की स्टालों  बहुत होती थी। हॉट-डॉग बेचने का बिज़नेस उस समय फायदेमंद हुआ करता था। तभी दोनों भाईयों ने हॉट–डॉग  बेचने का निर्णय लिया और एक रेसट्रैक के बाहर अपनी स्टालों लगाई।

उस समय कार रेस की एक प्रतियोगिता हो रही थी जिसके कारण दोनों भाईयों ने हॉट-डॉग से काफी अच्छा बिज़नेस किया। लेकिन जब प्रतियोगिता खत्म हुई इनके हॉट-डॉग की बिक्री कम होने लगी। जिसके कारण उनको अपना स्टालों  बंद करना पड़ा। जिसके बाद 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला। आज वहीं छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। इसके अलावा सभी के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 15 मई 1965 मेंमुंबई में हुआ था। 

देश-दुनिया की अन्य घटनाएं

1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।

1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।

1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।

2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2020 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,970 पर पहुंची। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2,649 के पार।

Leave a comment