आज का इतिहास: चीन ने तिब्बत पर किया था कब्जा, तूफान की वजह से 250 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

आज का इतिहास: चीन ने तिब्बत पर किया था कब्जा, तूफान की वजह से  250 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान

नई दिल्ली: 23 मई का इतिहास चीन की कुछ खास घटनाओं के नाम पर दर्ज है। तो वहीं तिब्बत के काला दिन के नाम पर दर्ज है। आज ही के दिन चीन ने तिब्‍बत पर कब्‍जा कर लिया था। 23 मई सन् 1951में तिब्बत पर चीन का कब्जा हो गया था और भारत-तिब्‍बत में इसे काला दिन के रूप में कहा जाता है। दरअलस आज ही के दिन तिब्बत ने चीन के दबाव में आकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसके बाद तिब्बत पर चीन का कब्जा हो गया था।

चीन ने तिब्‍बत पर अपना हक जताता रहा और तिब्‍बत के लोग उसे नकारते रहे। दोनों के संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया और साल 1912में तिब्बत के 13वें धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्बत को स्वतंत्र घोषित कर दिया। हालांकि चीने ने उस वक्‍त कोई आपत्ति नहीं जताई। लेकिन करीब 40सालों बाद चीन में कम्युनिस्ट सरकार आई और साल 1950में चीन ने हजारों सैनिकों के साथ तिब्बत पर हमला कर दिया। खबर मिली कि चीन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बंदी बनाने वाले हैं। ऐसे में वह तिब्‍बत से भारत चले आए। 

इसके अलावा सन् 1844 में बहाई संप्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराजी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया था। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी थी। सन् 1848मेंअमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था। सन् 1919मेंजयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ था। सन् 1945 मेंजर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख हेनरिखहिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1977: उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा।

1986: अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।

1994: सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।

2004: बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।

2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।

2009: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

2010: उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना।

Leave a comment