आज का इतिहास: भारत ने स्माइलिंग बुद्धा परमाणु का परीक्षण किया था पूरा, ब्रिटेन ने पहली बार अंतरिक्ष में भरी थी उड़ान

आज का इतिहास: भारत ने स्माइलिंग बुद्धा परमाणु का परीक्षण किया था पूरा, ब्रिटेन ने पहली बार अंतरिक्ष  में  भरी थी उड़ान

नई दिल्ली:इस दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अच्छा-बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती पर तो कभी सुदूर अंतरिक्ष में। इनमें से कुछ घटनाएं वक्त के साथ भुला दी जाती हैं और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती हैं। ऐसे ही 18 मई के दिन का इतिहास भारत के लिए अहम घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1974 में 18 मई के दिन भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में खड़ा कर दिया। भारत ने आज ही के दिन राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धा का नाम दिया गया था।

भारत के लिए यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने परमाणु परीक्षण करने का साहस किया था। इसके अलावा वर्ष 2009मेश्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ चल रही जंग के खत्म होने का ऐलान आज ही के दिन किया था। देश की सेना ने उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया था।

वहीं 18 मई यानी आज ही के दिन ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री ने उड़ान भरी थी। इस यात्री में 27 वर्षीय हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। हेलेन ने लंदन के बर्कबेक कॉलेज से केमिस्ट्री की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे एक चॉकलेट फैक्ट्री में फूड केमिस्ट का काम करने लगीं। एक दिन काम के बाद वो घर जा रही थीं, तभी रेडियो पर उन्होंने एक एडवर्टाइजमेंट सुना “एस्ट्रोनॉट चाहिए, कोई अनुभव जरूरी नहीं”। हेलेन ने अपनी एप्लिकेशन भेजी और 13 हजार लोगों में से वे चुनी गईं।

हेलेन को अपनी यात्रा से पहले 18 महीने के कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। इनमें शारीरिक, मानसिक और भाषाई स्तर पर उनकी तैयारियां शामिल थीं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आज ही के दिन उन्होंने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इस मिशन के दौरान हेलेन ने स्पेस स्टेशन में मेडिकल और एग्रीकल्चर टेस्ट किए। 7 दिन, 21 घंटे और 13 मिनट अंतरिक्ष में बिताकर हेलेन 26 मई को धरती पर लौट आईं।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडा लिक रिलीज ।
1933 : एच डी देवगौड़ा - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री बने।
1991: चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
1994 : गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2020 : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बड़े नुकसान की आशंका।

Leave a comment