आज का इतिहास: भारत में पहला परमाणु परीक्षण किया गया था, चक्रवाती तूफान ने ली थी 17 हजार लोगों की जान

आज का इतिहास: भारत में पहला परमाणु परीक्षण  किया गया था, चक्रवाती तूफान ने  ली थी 17 हजार लोगों की जान

नई दिल्ली: 11 मई साल का 131 वां दिन है और भारत में इस दिन को दो महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। पहली महत्वपूर्ण घटना का जिक्र करें तो 11 मई यानी आज के दिन भारत ने सन् 1998 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में पांच परमाणु परीक्षण किए गए थे। जो सफलतापूर्वक रहे। वहीं दूसरी घटना देश की जनसंख्या एक अरब के पार हो गई थी। इसके अलावा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। बता दें कि सर्वपल्ली राधाकृष्णान देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति बनाए गए थे। 1962 में राष्ट्रपति का कार्य संभाला जो पहले डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संभालते थे। 
 
वहीं सन् 1965 में बांग्लादेश में ऐसा चक्रवाती तूफान आया था। जिसमें 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इसी के साथ सन् 1988 में  फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था। सन् 1833 में अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकरा गया था अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
 
देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
 
1752- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत की गई।
1784- अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
1940- ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।
1951- राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1995- अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1998- यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
2000- जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
2007- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
2008- न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

Leave a comment