आज का इतिहास: भूकंप के चलते 87 हजार लोगों की हुई थी मौत, “सूर्य नगरी”की राव जोधा द्वारा की गई थी स्थापना

आज का इतिहास: भूकंप के चलते 87 हजार लोगों की हुई थी मौत, “सूर्य नगरी”की राव जोधा द्वारा की गई थी स्थापना

नई दिल्ली: साल का 132वां दिन यानी 12 मई चीन के लिए एक काले दिन में बदल गया था। सन् 2008 में ऐसे खतरनाक भूकंप की एंट्री हुई जिसने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। दरअसल 12 मई का दिन इतिहास के पन्नों में सबसे ताकतवर भूकंप के नाम पर दर्ज है। जिसने हजारों लोगों की जान ले ली थी। चीन में असीमित तबाही मचाई थी। करीबन 87 हजार लोग ने अपनी जान गंवा दी थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे। इस भूकंप से देश में इतना नुकसान हुआ जिसकी भरपाई कई सालों में जाकर हुई थी। वहीं इस भूकंप में चार लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।

इसके अलावा राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। जिससे महानगर या सूर्य नगरी के नाम से भी जानते है।  जहां सबसे ज्यादा प्रसिद्ध घूमने की जगह मेहरानगढ़ किला है। उस जिले की स्थापना भी इसी दिन यानी 12 मई को हुई थी। दरअसल राजस्थान राज्य में मंडोर के शासक राव जोधा ने 12 मई, 1459 ई. में  जोधपुर शहर की स्थापना की थी। वहीं जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद है।

साथ ही इस दिन 2020 में देश में संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार के पार चला गया। हालांकि इस दौरान 24 हजार लोग बीमारी को मात देने में कामयाब रहे, जबकि 2300 लोग जिंदगी की जंग हार गए थे। वहीं वायरस के मद्देनजर और अर्थवयवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान भी किया था।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।

1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।

1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।

1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।

1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।

2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।

2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।

2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।

2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से अधिक घायल।

Leave a comment