THOMAS CUP: बैडमिंटन में लहराया तिरंगा, पहली बार किया पदक पक्का, मलेशिया को दी मात

THOMAS CUP: बैडमिंटन में लहराया तिरंगा, पहली बार किया पदक पक्का, मलेशिया को दी मात

बैंकॉकभारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल में पहली बार थॉमस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने इस प्रकार थॉमस कप में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। देश ने 1979 के बाद से इस आयोजन में कोई पदक नहीं जीता है। भारत ने इससे पहले इंटर जोनल फाइनल में पहुंचने पर तीन कांस्य जीते थे। क्वालीफाइंग प्रारूप में बदलाव के बाद यह पहला मौका है। जब देश ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदक पक्का किया है।

पांच बार खिताब जीतने वाली टीम के खिलाफ, दुनिया की आठवें नंबर की चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी, विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय भारत को जीत दिलाई। भारत का अगला मुकाबला कोरिया या डेनमार्क से होगा।

टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरामुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया।तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी।

वहीं दूसरा मैच डबल्स में खेला गया, जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता। जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी पलट दी और 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया। इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-19 के अंतर से जीत लिया। इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई।

Leave a comment