दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आया सामने, LNJP अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आया सामने, LNJP अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: देश में मंकीपॉक्स का खतरा गहराता जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स का एक ओर नया मरीज सामने आया है। जिसके बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स के तीन मरीज हो गए है। बताजा जा रहा है कि दिल्ली के 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। हालांकि उस व्यक्ति की कोई विदेश यात्रा नहीं की है। राहत की बात ये है कि पहले संक्रमित को अस्तपाल से छुट्टी मिल गई है। पहला संक्रमित 25 दिनों में ठीक हुआ है। वह स्वस्थ होकर अपने घर गया है।

संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। बता दें कि मंकीपॉक्स मरीज़ों के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में खास व्यवस्था की गई है। यहां 10 बेड्स वाला एक स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड भी तैयार किया गया है, जहां मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए 20 डॉक्टर्स और मेडीकल स्टाफ की टीम बनाई गई है।

पहले भी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक मरीज सामने आया था। बता दें कि मरीज विदेश की यात्रा करके लौटा है। मरीज के शरीर पर लाल रंग के निशान मिले थे। जिससे लग रहा है कि मरीज को मंकीपॉक्स वायरस हो गया है। बता दें कि दिल्ली के मंकीपॉक्स से संक्रमित पहले मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति ने शरीर में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि, अभी वह भी निगरानी में रखा गया है।

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स एक चिकनपॉक्स की तरह का वायरस है लेकिन इसमें अलग तरह का वायरल संक्रमण होता है। ये सबसे पहले साल 1958में कैद हुए एक बंदर में पाया गया था। साल 1970में ये पहली बार ये किसी इंसान में पाया गया। ये वायरस मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के वर्षा वन इलाकों में पाया जाता है।

Leave a comment