Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Changes: 01 मई से बदलने वाले हैं ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Changes: 01 मई से बदलने वाले हैं ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules from 1st May: कल से मई का महीना शुरु होने वाला है। हर महीने की तरह इस महीने भी भारत में कई महत्वपूर्ण नियमों और नीतियों में बदलाव होने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा। 01 मई 2025 से लागू होने वाले बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, डिजिटल भुगतान की सुविधा, रेल यात्रा के बजट से लेकर ATM से पैसे निकालने तक के नियम शामिल हैं। आइए 01 मई से होने वाले इन बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है। इस बार भी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इन बदलावों की जानकारी 01 मई को जारी किए जाएंगे। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली वृद्धि या कमी हो सकती है। यह बदलाव हर घर के रसोई बजट को प्रभावित करेगा।

बता दें, बीते महीने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। तो वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 50 रुपये और बढ़ा दिया गया था।

बैंकिंग नियमों में हो सकते हैं बदलाव

01 मई से बैंकिंग क्षेत्र के कुछ नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें डिजिटल लेनदेन और ग्राहक सुरक्षा से जुड़े बदलाव शामिल हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI लेनदेन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं। डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सत्यापन प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे सेवाओं में सुधार और टिकट बुकिंग का नियम 

भारतीय रेलवे 01 मई से कुछ नई सेवाओं और सुधारों के लिए नए नियम लागू कर सकता है। इस बार के बजट में रेलवे के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसका उपयोग नई ट्रेनों और यात्री सुविधाओं में किया जाएगा। वहीं, रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव की संभावना है। इसके अलावा वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। यानी वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं की जा सकती। 

ATM से पैसे निकालना होगा खर्चीला

भारत में ATM से पैसे निकालना और बैलेंस चेक करना अब पहले से अधिक खर्चीला होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके तहत 01 मई 2025 से ATM ट्रांजेक्शन पर लगने वाले इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी होगी। इस बदलाव से उन ग्राहकों पर असर पड़ेगा जो मुफ्त ट्रांजेक्शन लिमिट से अधिक बार ATM का उपयोग करते हैं।

1. कैश निकासी (Financial Transaction): पहले प्रति ट्रांजेक्शन ₹17 का शुल्क लिया जाता था। जो अब बढ़कर ₹19 हो जाएगा।

2. बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट (Non-Financial Transaction): बैलेंस चेक करने का शुल्क ₹7 से बढ़कर ₹9 प्रति ट्रांजेक्शन हो जाएगा।

हवाई ईंधन की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव करती हैं। अगर इस बार ATF के दामों में कुछ बदलाव हुए तो, इसता असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इसके अलावा  CNG और PNG की कीमतों में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast