Delhi Politics Heated Up: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम करीब 12 घंटे बाद आना शुरु हो जाएगा। लेकिन इससे पहले दिल्ली में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। अरविंद केजरीवाल के द्वारा भाजपा पर कथित खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। जिसके बाद LGवीके सक्सेना के आदेश पर ACB जांच में जुट गई है। लेकिन इस बीच तीन राज्यों में एकसाथ राजनीतिक हलचल शुरु हो गई है। शुक्रवार को ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा। यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले से ही चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई है। यानी करीब 26 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी की संभावना जताई जा रही है।
महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी का सवाल!
महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बुरी हार मिली थी। इसके बाद विपक्ष में चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें सबसे बड़ा आरोप वोटों की हेरफेर थी। इस बीच एकबार फिर महाअघाड़ी के तीनों दलों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करके चुनाव आयोग पर प्रश्न खड़ा किए हैं। राहुल गांधी ने कहा,“हमें महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी सेंट्रलाइज्ड और फाइनल लिस्ट चाहिए, जिसपर लोक सभा और विधानसभा में वोटिंग हुई है। लेकिन हमें सेंट्रलाइज्ड लिस्ट नहीं मिलती है। चुनाव आयोग हमें ये लिस्ट तुरंत दे सकता है, पर नहीं दे रहा है।“ साथ ही उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं जितने लोग जोड़े गए हैं। जहां ये नए मतदाता जोड़े गए हैं, वहां BJP का वोट बढ़ा है।चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं। ये सभी चुनाव आयोग का डाटा है।“
चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश
इसके साथ ही मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव समेत पूरी सपा ने चुनाव आयोग पर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने आयोग को कफन तक भेज दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग को जो काम करना चाहिए चुनाव आयोग वो काम नहीं कर रहा है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर मुझे कहीं सफेद कपड़ा मिल गया होता तो इलेक्शन कमीशन मर गया है उनपर सफेद कपड़ा पहना देता। बता दें, मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस और मतदानकर्मियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने फर्जी वोटिंग करवाने का भी आरोप लगाया था।
केजरीवाल के घर पहुंची ACB
दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अरविंद केजरीवाल के द्वारा भाजपा पर खरीद-फरोख्त की शिकायत के बाद ACB ने जांच शुरु कर दी। इसी दौरान ACB पूछताछ के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया। वहीं AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ACB के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अरोप लगाया है कि AAP प्रत्याशियों को फोन करके भाजपा में शामिल होने को कहा जा रहा है। इसके बदले उन्हें 15 करोड़ रुपए और मंत्री पद देने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों को भाजपा ने सिरे से नकार दिया है और केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।
Leave a comment