राष्ट्रीय पार्टी बनने के होते है बड़े फायदे, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

राष्ट्रीय पार्टी बनने के होते है बड़े फायदे, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

नई दिल्ली:  वर्ष 2012 में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद आप पार्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना ली है। जिसके बाद उन्होंने पंजाब में जबरदस्त जीत हासिल की। इसके साथ ही इन चुनावों में एससीडी में बड़ी जीत हासिल की है। भले ही आम आदमी पार्टी को हिमाचल और गुजरात में जीत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन उन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज दिया है।   

राष्ट्रीय बनने पर क्या फायदे होते हैं, जानें

पहला, आम आदमी पार्टी का जो चुनाव चिन्ह है झाड़ू जो पूरी दिल्ली में चल गई, वो पूरे भारत में यही रहेगा. इसको नहीं बदला जा सकेगा।

दूसरा, इनके ज्यादा से ज्यादा 40 स्टार प्रचारक हो सकते हैं, उनके आने जाने का खर्चा उम्मीदवारों के खाते में से नहीं ले सकते. मतलब इन स्टार प्रचारकों में से कोई भी पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जाएगा तो उसका खर्चा उम्मीदवार नहीं देगा।

तीसरा, आम चुनावों के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण और टेलिकास्ट होने का दर्जा मिलता है।

चौथी और महत्वपूर्ण, एक राष्ट्रीय पार्टी घोषित हो जाने पर उसको अपना पार्टी हेडक्वार्टर बनाने के लिए सरकारी जमीन मिलती है।

पांचवी बात, मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय पार्टी का नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ एक प्रस्तावक की जरूरत होती है।

Leave a comment