यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है- राहुल गांधी

यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है- राहुल गांधी

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ने भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है जिसे पैदल नहीं किया जा सकता और इस तिरंगे को श्रीनगर लहराएंगे। यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के ख़िलाफ है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा में इस हिंदुस्तान में 3-4 अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे उनके हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है। बुधवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित जननायक टंट्या भील के जन्म स्थान बड़ौदा अहीर जाने वाले हैं। राहुल गांधी 24 नवंबर बड़ौदा अहीर जाएंगे। लेकिन उससे पहले 23 तारीख को भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी वोट बैंक बचाने के लिए गौरव यात्रा का आयोजन किया है। इस गौरव यात्रा में शामिल होने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंधाना आएंगे। इतना ही नहीं, शिवराज सिंह के साथ उनके चार मंत्री भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a comment