दुनिया का सबसे जहरीला जीव, जिसके काटने से इंसान पानी तक नहीं मांगता

दुनिया का सबसे जहरीला जीव, जिसके काटने से इंसान पानी तक नहीं मांगता

नई दिल्ली:दुनिया में कई जीव ऐसे है जिसके बारे में हमें पता नहीं होता है और वो हमारे लिए कितने खतरनाक होते है इस बात का भी अंदाजा नहीं लगा सकते है। लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में पता है जिसके जहर से चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है।

दरअसल अधिकतर लोग किंग कोबरा सांप, करैत सांप या कई बिच्छुओं को सबसे जहरीला मानते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेंढक की विशेष प्रजाति या बॉक्स जेली फिश सबसे जहरीला जीव है। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का सबसे जहरीला जीव जियोग्राफी कोन स्नेल है। जिसके जहर से चंद सेकेंड में किसी की मौत हो सकती है।  

यह छोटा जीव इंडो-पैसिफिक की चट्टानों पर रहता है। इनका इंसानों से बेहद कम आमना-सामना होता है। इसकी वजह से इस जीव के जहर से इंसानों का मरना बेहद दुर्लभ है। बताया जाता है कि कोन स्नेल घोंघा की वजह से कई लोगों मौत हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोंघा के काटे लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, तो 65प्रतिशत लोगों की मौत हो गई। इसके जहर को खत्म करने के लिए कोई दवा नहीं है।

Leave a comment