Guru Nanak Jayanti 2021: गुरुनानक देव जी के क्या थे संदेश, इनकी शिक्षाओं से जीवन हो जाएगा सफल

Guru Nanak Jayanti  2021: गुरुनानक देव जी के क्या थे संदेश, इनकी शिक्षाओं से जीवन हो जाएगा सफल

नई दिल्ली: आज पूरे देश में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552वीं जयंती मनाई जा रही है। इस बार 19 नवंबर पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन पूरे देश के गुरुद्वारों में दिन में सेवा और भक्ति का संगम चलता है। इस दिन सभी सभाओं में गुरूनानक जी के संदेश के बारे में बताया जाता है। साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब पाठ भी किया जाता है।

आज देशभर में गुरुनानक जयंती मनाई जा रही है। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरु नानक जयंती पर बड़े लेवल पर समागम नहीं हो पाया था. लेकिन इस साल कोरोना की लहर कमजोर पड़ने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजधानी के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर प्रकाश पर्व मना रही है। साथ ही गुरुनानक देव जी द्वारा दिए गए जीवन के संदेशों और शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है।

आइए जानते है उनके जीवन के संदेशों और शिक्षाओं के बारे में

गुरुनानक देव जी कहते थे कि परम-पिता परमेश्वर एक है। हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ। दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं। ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता। ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए। बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं। हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें। मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें। सभी को समान नज़रिए से देखें, स्त्री-पुरुष समान हैं। भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है। परंतु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है।

 

Leave a comment