The Great Khali Meet Anil Vij: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिले द ग्रेट खली, गृह मंत्री का जाना हाल चाल

The Great Khali Meet Anil Vij: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिले द ग्रेट खली, गृह मंत्री का जाना हाल चाल

अंबाला: स्टार रेसलिंग खिलाड़ी ‘द ग्रेट खली’आज अंबाला पहुंचे. खली ने गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना. गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज का पैर बाथरूम में फिसलने से फ्रैक्चर हो गया था. जिसके बाद गृह मंत्री लगातार अस्पताल से आने के बाद घर पर ही आराम कर रहे है. अनिल विज ने मोहाली के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाया था.

गृह मंत्री से मिलने बीते दिनों में सीएम मनोहर लाल, पंजाबी सिंगर हरभजन मान, कई केन्द्रीय राज्य मंत्री भी पहुंचे है. अब द ग्रेट खली ने गृह मंत्री अनिल विज का कुशलक्षेम जाना है. इस मौके पर द ग्रेट खली ने कहा कि अनिल विज एक दमदार नेता है. देश और प्रदेश को उनकी जरूरत है. खली ने बताया कि वह सीएम सिटी करनाल में एक एकेडमी बना रहे हैं और यह एकेडमी हरियाणा निवासियों के लिए बिल्कुल फ्री होगी. यहां पर खिलाड़ियों को फ्री में रेसलिंग सिखाई जाएगी. खली ने कहा कि  कि कोरोना वायरस खत्म होने के बाद वह जल्दी देश की जनता के लिए इवेंट ऑर्गेनाइज करेंगे. जिसमे फिर से देश के साथ-साथ विदेशी पहलवान भी नज़र आएंगे.

                                                                                                     

Leave a comment