हरियाणा की लड़की ने प्रदेश के साथ पूरे भारत का नाम किया रोशन, नीतू घनघस ने विश्व मुक्केबाज़ी में पक्का किया पदक

हरियाणा की लड़की ने प्रदेश के साथ पूरे भारत का नाम किया रोशन, नीतू घनघस ने विश्व मुक्केबाज़ी में पक्का किया पदक

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज़ नीतू घनघस ने क्वार्टरफ़ाइनल बाउट जीतकर विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया। उन्होंने कहा, "मेरा आज का प्रदर्शन आने वाले मैचों के लिए भी अच्छा है। मैंने देखकर खेला, अंत में मैंने आक्रामक रुख अपनाया। मुझे गोल्ड मेडल जीतना है।"

जानें कौन है नीतू घनघस

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली Boxer Nitu Ghangas ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में पहला पदक पक्का लिया है। लेकिन अभी तक उसका रंग तय नहीं हुआ है। इससे पहले नीतू घनघस ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया है। 3 राउंड तक चली मुक्केबाजी में भारतीय बॉक्सर ने अपना परचम शुरू से अंत तक लहराए रखा और हिंदुस्तान का नाम बुलंद किया। नीतू का मिनी क्यूबा के नाम भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि नीतू का बचपन से बॉक्सिंग का शौक था। उन्होंने विजेंद्र से प्रेरित बॉक्सिंग मुक्केबाजी की ट्रेनिंग ली थी। नीतू अपने घर से 2.5 किलोमीटर दूर पैदल चलकर यात्रा कर ट्रेनिंग किया करती थी। उनके पिता ने नीतू के पिता ने नीतू की बॉक्सिंग में सफलता दिलाने के लिए अपनी नौकरी तक को छोड़ दी और दिन-रात मेहनत कराते रहें और प्रोत्साहित करते रहते थे।

 

Leave a comment