बाढ़ से मचा हाहाकार।

बाढ़ से मचा हाहाकार।

देश के दक्षिण व पश्चिम के पांच राज्यों में शनिवार को बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों में 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे बुरे हाल केरल के हैं जहां 57 लोगों की मौत हुई और करीब 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केरल के आठ जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें मल्लपुरम में सर्वाधिक 19 और कोझिकोड में 14 लोगों की मौत हुई है। यहां 80 जगह भूस्खलन की घटना हुई। राज्य में 198 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। राज्य में 1318 राहत शिविर बनाए गए हैं जिनमें 165519 लोगों को पहुंचाया गया है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी इलाके का हवाई निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी इलाके का हवाई निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बेलगावी जिले में बाढ़ की स्थिति का आकलन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Leave a comment