कोलकाता में दौडेगी देश की पहली Under water मेट्रो

कोलकाता में दौडेगी देश की पहली Under water मेट्रो

देश में सबसे पहले मेट्रो शुरू कर इतिहास रचने वाला कोलकाता आज फिर एक इतिहास रचने को तैयार है।कोलकाता में पहली मेट्रो सेवा 1984 में ही शुरू हो गई थी।

रेल मंत्री कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे, इसके बाद शुक्रवार को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस मेट्रो की खासियत है कि यह पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी, साथ ही यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी।इस मेट्रो सेवा की लाइन 15 किलोमीटर की होगी।

मेट्रो में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी, यह प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।एकमेट्रो अधिकारी ने बताया की जल्द ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढाकर 12 किलोमीटर तक की जाएगी,मार्च 2020 तक यह काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यात्रियों को अंडर वाटर मेट्रो का रोमांचक अनुभव मिलेगा।

Leave a comment