देश की नारी शक्ति गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी

देश की नारी शक्ति  गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी

देश की नारी शक्ति इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में अपनी जांबाजी दिखाएंगी। सीआरपीएफ की डेयरडेविल्स टीम पहली बार राजपथ पर 26 जनवरी के मौके पर मोटरसाइकिल के जरिए अलग-अलग तरीके के करतब दिखाएगी।

सीमा नाग का कहना है कि उनकी टीम काफी सशक्त है और उनके अंदर हौसला है कि कैसे अपने काम को अंजाम तक पहुंचाना है। इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस काफी की है। राजपथ पर प्रैक्टिस हो रही है। यह प्रैक्टिस इसलिए की जा रही है कि 26 जनवरी के दिन करतब करते वक्त कोई गलती न रह जाए।

65 सीआरपीएफ की जांबाज कमांडो गणतंत्र दिवस की परेड के बाद राजपथ पर अपने करतब दिखाने वाली हैं। CRPF से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर महिलाएं राइफल पोजीशन, बीम पोजीशन, पिस्टल पोजीशन, पिरामिड पोजीशन सहित संयुक्त मोटरसाइकिल पोजीशन को दिखाएंगी।इनके करतब में 9 शानदार तरीके शामिल हैं।

टीम की कई महिलाएं जम्मू कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित इलाके में तैनात हैं तो कई महिलाएं उत्तर-पूर्व के राज्यों में कानून व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। यही नहीं, डेयरडेविल्स टीम में कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो नक्सल प्रभावित राज्यों मे भी तैनात हैं।

Leave a comment