Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध शाकाहारी मेस को लेकर विवाद गहराया, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध शाकाहारी मेस को लेकर विवाद गहराया, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: राजधानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध शाकाहारी मेस को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। छात्राएं लगातार मांग कर रही हैं कि हॉस्टल परिसर में शुद्ध शाकाहारी भोजन व्यवस्था को मिक्स मेस सिस्टम से पूरी तरह अलग रखा जाए और दोनों व्यवस्थाओं के बीच उचित दूरी सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ता छात्रा विजयता चौहान का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर बीते एक साल से यूनिवर्सिटी प्रशासन से कई स्तरों पर बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। हालांकि यह मामला डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रॉक्टर और डीन ऑफ कॉलेजेस तक भेज दिया गया है। लेकिन महीनों गुजर जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

छात्राओं का आरोप है कि जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उन्होंने 12 मार्च और 21 मार्च 2025 को इस पूरे पत्राचार को कुलपति, डीयूटीए, यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली सीएम, यूपी सीएम और डीयूएसयू तक भी भेजा। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्र का कहना है कि अब कुछ ही सप्ताह में बाद नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां नवरात्रि का व्रत करती हैं और पवित्र दिनों में शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना ही पसंद करते हैं लेकिन हर बार उन्हें उम्मीद होती है कि वेज नॉनवेज को लेकर खाना बनाने की किचन तक अलग होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता मजबूरी में छात्राओं को एक ही बर्तन में बना खाना ,खाना पड़ता है।

क्या है छात्राओं की मांग

फिलहाल, उनका कहना है कि यह केवल भोजन की व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि अस्मिता और स्वतंत्र विकल्प से जुड़ा संवेदनशील सवाल है। उनका आरोप है कि प्रशासन "समझौते की परंपरा" को ही आगे बढ़ा रहा है और इस तरह छात्रों की असली समस्याओं से मुंह मोड़ रहा है। अब देखना होगा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन इस लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर कब और क्या ठोस फैसला लेता है। फिलहाल, छात्राएं मांग कर रही हैं कि शुद्ध शाकाहारी मेस को मिक्स मेस सिस्टम से स्पष्ट रूप से अलग किया जाए और एक "हाइजेनिक व सुरक्षित वातावरण" सुनिश्चित किया जाए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 18 July 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 17 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 18 July 2026 : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती है। और कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, 20 दिन से जारी था अनशन

Sonam Wangchuk: पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी प्रदर्शन स्थल से हटाना शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक और उनके समर्थक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast