खेलो इंडिया में सोनीपत के लड़के ने किया कमाल, हरियाणा का नाम किया रोशन

खेलो इंडिया में सोनीपत के लड़के ने किया कमाल, हरियाणा का नाम किया रोशन

अंबाला:  खेलो इंडिया के युथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। अम्बाला में चल रही तैराकी प्रतियोगिता में एक तरफ जहा महाराष्ट्र और कर्नाटक ने अपना दबदबा बना हुआ है तो वहीं हरियाणा के सोनीपत जिले के हर्ष ने दो गोल्ड मेडल जीता कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही हरियाणा के वीर ने भी दो सिल्वर मेडल जीत कर राज्य का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस कामयाबी पर अम्बाला SDM हितेश कुमार और DSO राम निवास ने खुशी जाहिर की।

हरियाणा के सोनीपत जिले के हर्ष सहोता ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं हरियाणा के वीर ने भी आज दो सिल्वर मेडल जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया। इस मौके पर अम्बाला SDM हितेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की जैसे जैसे इवेंट होते जायेंगे हरियाणा के मेडल तालिका में भी बढ़ोतरी होती जाएगी। वहीं उन्होंने आल वेदर स्विमिंग पूल की भी सराहना करते हुए कहा की खिलाडी यहां खूब मस्ती कर रहे है। उन्होंने यहां पर दी जा रही सुविधा पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा की इंडिया का ये सबसे सुंदर आल वेदर पूल है और अब हम टेंडर भी जारी कर दी है और आने वाले समय में यहां पर ज्यादा खिलाड़ी प्रैक्टिस कर पाएंगे और अच्छे खिलाड़ी यहां से निकलेंगे।

हरियाणा का नाम रोशन करने वाले सोनिपत जिले के हर्ष सरॉहा ने दो गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा की बहुत अछा लग रहा है और इसका श्रेह मेरे कोच व पेरेंटस को जाता है! उन्होने आगे देश के लिये भी गोल्ड मेडल जीतने की बात कही।

Leave a comment