मोकामा में शांत नहीं हो रही बंदूक की नाल! अनंत सिंह के समर्थक के घर पर तबातोड़ फायरिंग

मोकामा में शांत नहीं हो रही बंदूक की नाल! अनंत सिंह के समर्थक के घर पर तबातोड़ फायरिंग

Ananat Singh Firing Incident: बिहार के मोकामा में बीते दिनों गैंगवार की खबर सामने आई थी। पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू मोनू गैंग के बीच करीब 100 राउंड गोलियां चली थीं। जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस गोलीकांड के बाद पुलिस ने तीन एफआईआर भी दर्ज की थी। अनंत सिंह और उनके समर्थकों सहित सोनू मोनू गैंग के कई सदस्यों का नाम इस FIRमें शामिल है। अब पुलिस तमाम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुआ है। मोकामा के पंचमहला थाना में शुक्रवार को फायरिंग मामले में आरोपी सोनू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। माना जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग से जुड़े अन्य लोग भी जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं।

अनंत सिंह पर भी बढ़ा दवाब

मोकामा में हुई फायरिंग के बाद अनंत सिंह का बयान सामने आया था। उन्होंने सोनू सिंह पर उनके समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि वो जब सोनू सिंह से मुलाकात करने उसके घर पहुंचे, उसी दौरान सोनू सिंह के द्वारा गोलीबारी की जाने लगी। जिससे अनंत सिंह के एक साथी के गले में गोली लग गई। हालांकि, गोलीबारी मामले में अनंत सिंह पर भी FIRदर्ज की गई है। अब जब सोनू सिंह ने अपनी गिरफ्तारी दे दी है। तो ऐसे में अब अनंत सिंह पर भी पुलिस के द्वारा दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है।

फिर हुई फायरिंग

नौरंगा गांव से उठी आग अब मोकामा के अलग-अलग हिस्सों में फैल रही है। शुक्रवारक को अहले सुबह हेमजा गांव में गोलीबारी की घटना सामने आई। सोनू-मोनू के ईंट भट्टे में कई सालों तक बतौर मुंशी काम करने वाले मुकेश के घर पर सोनू-मोनू गैंग के लोगों ने फायरिंग की। दरअसल, बीते दिनों हुई गोलीबारी के पीछे भी मुकेश का ही लिंक था। मुकेश पर सोनू सिंह के भट्टे में काम करने के दौरान पैसे की हेराफेरी का आरोप लगा था। जिसकी पंचयती करवाने अनंत सिंह नौरंगा गांव पहंचे थे। हालांकि, मुकेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को खोखा मिलने के बाद भी मुझपर गुस्सा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि तिल का ताड़ बना रहे हो। कोई फायरिंग नहीं हुई है।

Leave a comment