Search KhabarFast

Press ESC to close

“अचेत CM की अगुवाई में विधि व्यवस्था ध्वस्त” खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला

“अचेत CM की अगुवाई में विधि व्यवस्था ध्वस्त” खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला

Tejashwi Yadav On Khemka Murder: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लोगों से पूछ भी लिया कि इसे जंगलराज क्यों नहीं कहा जा सकता है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पूछा कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है।

बिहार में नरसंहार हो रहा है

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सीवान में तीन लोगों की हत्या पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में नरसंहार हो रहा है। सीवान में छह लोगों को गोली मारी गई। इसमें तीन लोगों की मौक़ा ए वारदात पर मौत हो गई। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अचेत मुख्यमंत्री की अगुवाई में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

इस क्रूर एनडीए राज में कोई सुरक्षित नहीं है

वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने गोपाल खेमका के बेटे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कहा कि इस बच्चे को क्या दिलासा दूं? सात साल पहले गोपाल खेमका जी के पुत्र गुंजन खेमका की हत्या हुई थी, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने गया था। अगर उस वक्त सरकार अपराधियों की साझीदार न बनकर, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करती तो आज गोपाल खेमका जी की हत्या न होती। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इस वारदात की सूचना मिली मैं वहां पहुंचा। पर इस क्रूर एनडीए राज में कोई सुरक्षित नहीं है, अपराधियों का अभ्यारण्य बन गया बिहार! नीतीश जी बख़्श दीजिए बिहार को। बिहार की जनता दहशत में जीना नहीं चाहती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

Vikram 1 Rocket Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, लॉन्च हुआ देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1

Vikram 1 Rocket Launch: भारत का स्पेस सेक्टर आधिकारिक तौर पर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आज सतीश धवन स्पेस सेंटर से हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने "मिशन आगमन" को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट, विक्रम-1 की पहली उड़ान थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast