Safety Apps For Girls: हर लड़की के फोन में होने चाहिए ये सेफ्टी ऐप्स, एक बटन दबाते ही मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

Safety Apps For Girls: हर लड़की के फोन में होने चाहिए ये सेफ्टी ऐप्स, एक बटन दबाते ही मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

Safety Apps For Girls: आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है। अपनी बेटियों को आगे बढ़ता देख हर माता-पिता के चेहरे पर खुशी हैं। लेकिन इसी के साथ उनकी सेफ्टी की चिंता उन्हें चैन से सोने नहीं देती। क्योंकि आए दिन किसी न किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसी स्थिति में लड़कियों के मन में सिर्फ एक ही सवाल होता है, अगर मेरे साथ कुछ ऐसा हो तो कौन मेरी मदद करेगा?

ऐसे में आप हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे है। दरअसल, सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए कई ऐसे सेफ्टी ऐप्स को लॉन्च किया हैं, जिसकी मदद से मुसीबत मे फंसी लड़कियां अपनी जान बचा सकती हैं।

Himmat Plus App

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने Himmat Plus Mobile App लॉन्च किया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए मौजूद है। इस ऐप का यूज करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप पर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आप ऐप में लॉग-इन कर पाएंगे।

बता दें, इस ऐप में एक SOS बटन का ऑप्शन दिया गया है। जिसे दबाते ही आपकी लोकेशन की जानकारी दिल्ली पुलिस के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की कंट्रोल रूम ये जानकारी आपकी लोकेशन के सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन को देगी। जिसके बाद पुलिस आपके लोकेशन पर जल्द ही पहुंच जाएगी।

112 India App

यह ऐप सरकार की पहली इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा है। इस ऐप में आपके अपने राज्य के सभी इमरजेंसी नंबर मिल जाएंगे। बता दें, फिलहाल यह ऐप 36राज्यों में यूज किया जा रहा हैं। इस ऐप को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको अपना राज्य चुनना होगा। इसके बाद अपना फोन नंबर डालकर लॉग-इन करना होगा।

इस ऐप में एक SOS बटन का ऑप्शन दिया गया है। जिसे दबाते ही आपकी लोकेशन की जानकारी आपके राज्य के इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तक पहुंच जाएगी। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए मौजूद है।

Leave a comment