भारत के इस राज्य में होती है दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती! कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत के इस राज्य में होती है दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती! कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

जबलपुर: गर्मियों के मौसम में रस से भरे आम हर किसी को खाने पसंद है। हर कोई गर्मी के समय में आने वाले आम का बेस्रबी से इंतजार करते है। हालांकि गर्मी के मौसम में ही आम के आने का सीजन होता है। इस सीजन में आम 100-150 प्रतिकिलो मिलते होगें। लेकिन भारत में एक ऐसी भी जगह है जहां के आम की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे और उन आमों को जेडप्लस की सुरक्षा दी जाती है। लोगों को जेडप्लस की सुरक्षा देने की बात आपने सुनी होगी लेकिन भारत में आमों के एक बगीचे को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाती है।  

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से 25 किलोमीटर दूरी पर हिनौता गांव है। जिसमें उन लाखों कीमतों वाले आम की खेती की जाती है। दरअसल जापान में ग्रीन हाउस में दुनिया का सबसे महंगा दाम टाइयो नो टमैंगो आम की खेती की जाती है। वहीं हिनौता गांव में रहने वाले एक परिवार ने अपने बगीचे में आम टाइयो नो टमैंगो को लगवाया था वर्ष 2021 में टाइयो नो टमैंगो के पौधे पेड़ बने तो उसमें आम लगना प्रारंभ हो गया जून 2021 में टाइयो नो टमैंगो आम एवं जब लोगों के सामने आया तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। जापान जैसे देशों में ग्रीन हाउस में उगाए जाने वाले आम है जबलपुर में बिना किसी ग्रीन हाउस के खुले वातावरण में बगीचे में लगाया गया है और उस पर आम लगने शुरू भी हुए।

ये आम जब पूरी तरह से पक जाता है तो इसका वजन 900 ग्राम तक पहुंच जाता है। साथ ही इसका रंग हल्का लाल और पीला हो जाता है और इसकी मिठास भी सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके अलावा इसमें अन्य आमों के मुकाबले रेशे बिल्कुल नहीं पाए जाते हैं।बता दें कि आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए आधा दर्जन से ज्यादा सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे और 9 खूंखार किस्म के डॉग करते है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम को 2.70 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया था।

Leave a comment